Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अंडर-19 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, फरहान यूसुफ को सौंपी गई कप्तानी

अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक खेली जाएगी। यह श्रृंखला नामीबिया और जिम्बाब्वे में 16 जनवरी से 6 फरवरी तक होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

18 Dec 2025

अंडर-19 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, फरहान यूसुफ को सौंपी गई कप्तानी

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला और आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय पाकिस्तान अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर फरहान यूसुफ के हाथों में सौंपी गई है।

अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक खेली जाएगी। यह श्रृंखला नामीबिया और जिम्बाब्वे में 16 जनवरी से 6 फरवरी तक होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। दोनों टूर्नामेंट 50 ओवर प्रारूप में आयोजित होंगे।

इस समय पाकिस्तान अंडर-19 टीम दुबई में एसीसी अंडर-19 एशिया कप में हिस्सा ले रही है, जहां ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने के बाद टीम शुक्रवार को सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी। आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में केवल एक बदलाव किया गया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमर जैब को बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद हुज़ैफा की जगह त्रिकोणीय श्रृंखला और अंडर-19 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अली रज़ा को भी आगामी टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। 2024 संस्करण में शानदार प्रदर्शन करने वाले अली रज़ा ने तब महज 15 वर्ष की उम्र में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 रन देकर चार विकेट लिए थे और पाकिस्तान को यादगार जीत के करीब पहुंचा दिया था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने सिर्फ तीन मैचों में नौ विकेट चटकाए थे।

पाकिस्तान अंडर-19 टीम:

फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उपकप्तान), अब्दुल सुब्हान, अहमद हुसैन, अली हसन बलोच, अली रज़ा, दानियाल अली खान, हमज़ा ज़हूर (विकेटकीपर), हुज़ैफा अहसन, मोमिन क़मर, मोहम्मद सैयम, मोहम्मद शयान (विकेटकीपर), निक़ाब शफीक, समीर मिन्हास और उमर जैब।

नॉन-ट्रैवलिंग रिज़र्व खिलाड़ी:

अब्दुल क़ादिर, फरहानुल्लाह, हसन खान, इब्तिसाम अज़हर और मोहम्मद हुज़ैफा।

त्रिकोणीय श्रृंखला का कार्यक्रम:

25 दिसंबर – जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

27 दिसंबर – अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

29 दिसंबर – जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, प्रिंस एडवर्ड

31 दिसंबर – जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान, सनराइज स्पोर्ट्स क्लब

2 जनवरी – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, सनराइज स्पोर्ट्स क्लब

4 जनवरी – जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, ओल्ड हरारियंस स्पोर्ट्स क्लब

6 जनवरी – फाइनल, ओल्ड हरारियंस स्पोर्ट्स क्लब

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंडर-19 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, फरहान यूसुफ को
अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक खेली जाएगी। यह श्रृंखला नामीबिया और जिम्बाब्वे में 16 जनवरी से 6 फ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News